नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड इन दिनों यात्रियों के सफर को और अच्छा करने के साथ खर्च कम करने कोशिश में जुटा हुआ है। इसीलिए रेलवे में आए दिन नए-नए बदलाव देखने मिल रहे हैं। अब बोर्ड ने एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश का असर एसी बोगियों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स पर पड़ेगा। आदेश के मुताबिक एसी बोगियों के यात्रियों को अब फेस टॉवेल (नैपकिन) नहीं मिलेंगे।
दरअसल बोर्ड ने निर्णय लिया है कि एसी बोगी के यात्रियों को अभी तक जो फेस टॉवेल दिए जाते रहे हैं, उनकी जगह अब सस्ते, छोटे और यूज़ एंड थ्रो वाले नैपकिन दिए जाएंगे जो सिर्फ एक बार इस्तेमाल हो सकें।
यह भी पढ़ें : आत्मघाती हमले के बाद अफगानिस्तान छोड़ने पर विचार कर रहे सिख
माना जा रहा है कि बोर्ड के इस निर्णय से रेलवे के खर्च में और कमी आएगी। अभी जो फेस टॉवेल दिया जाता है उसकी कीमत प्रति टॉवेल 3.53 रुपए है। 26 जून को सभी रेलवे जोन के जीएम को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा है कि नए तरह के नैपकिन पर खर्च इसलिए कम आएगा क्योंकि उन्हें थोक में खरीदे जा सकते हैं, साथ ही वह साइज़ में भी छोटे होंगे। जबकि एसी बोगी के यात्रियों की टिकट में बेडरोल की कीमत भी शामिल होगी।
बता दें रेलवे, यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है। इससे पहले रेलवे बोर्ड एसी डिब्बों के यात्रियों को नायलॉन के कंबल उपलब्ध कराने का आदेश दे चुका है।
वेब डेस्क, IBC24