दिल्ली में मेघ गर्जना के साथ बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा

दिल्ली में मेघ गर्जना के साथ बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा

दिल्ली में मेघ गर्जना के साथ बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा
Modified Date: May 30, 2023 / 08:26 pm IST
Published Date: May 30, 2023 8:26 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) दिल्ली में मंगलवार शाम मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आंधी चली है।

पूरे शहर में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई पैदल यात्री इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए जबकि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान शहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शाम सात बजे 24 घंटों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 115 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में