नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में मध्यम बारिश होने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावा, दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।
समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 57 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी