दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, शाम को और बारिश होने की संभावना
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, शाम को और बारिश होने की संभावना
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो घंटों में सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, लाल किला, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली कैंट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 85 प्रतिशत थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में अपराह्न तीन बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप

Facebook


