दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश
Modified Date: September 12, 2024 / 02:57 pm IST
Published Date: September 12, 2024 2:57 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई।

इंडिया गेट, जनपथ रोड, आर के पुरम, कालिंदीकुंज, गाजीपुर, इंदिरापुरम, लक्ष्मी नगर, द्वारका, कनॉट प्लेस, नोएडा, सफदरजंग, उत्तम नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश और रोहिणी सहित दिल्ली एवं एनसीआर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

शहर में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। साथ ही मौसम विभाग ने भारी वर्षा का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब भारी बारिश और रेल, सड़क तथा हवाई परिवहन सेवाओं के संभावित व्यवधान से है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर अमित

अमित


लेखक के बारे में