दिल्ली के विभिन्न स्थानों में बारिश हुई

Ads

दिल्ली के विभिन्न स्थानों में बारिश हुई

  •  
  • Publish Date - February 20, 2025 / 10:38 AM IST,
    Updated On - February 20, 2025 / 10:38 AM IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश हुई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा