राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश, सलूंबर में सबसे अधिक 67 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश, सलूंबर में सबसे अधिक 67 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश, सलूंबर में सबसे अधिक 67 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
Modified Date: August 2, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: August 2, 2026 1:39 pm IST

जयपुर, दो अगस्त (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 67.0 मिलीमीटर वर्षा सलूंबर में दर्ज की गई।

इस अवधि में फलोदी का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो राज्य में सबसे कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय रहेंगी। विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में