राजस्थान : कार नदी में गिरी, दो लोगों की मौत

राजस्थान : कार नदी में गिरी, दो लोगों की मौत

राजस्थान : कार नदी में गिरी, दो लोगों की मौत
Modified Date: July 15, 2024 / 03:13 pm IST
Published Date: July 15, 2024 3:13 pm IST

जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार की शाम एक कार के सड़क से नदी के पानी में गिर जाने के कारण कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना खेरवाड़ा के जलपाका के पास उस समय घटी जब कार में सवार पांच दोस्त एक मंदिर से लौट रहे थे। घुमावदार मोड़ के पास कार गाय को टक्कर मारते हुए नदी के पानी में गिर गई।

उन्होंने बताया कि तीन लोग कार से बाहर निकल गये और बच गए लेकिन कार में सवार दो अन्य… चिराग मेघवाल (24) और तिलकेश मीणा (25) डूबती हुई कार में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

भाषा कुंज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में