राजस्थान : कार के खंभे से टकराने से तीन युवकों की मौत, एक घायल

राजस्थान : कार के खंभे से टकराने से तीन युवकों की मौत, एक घायल

राजस्थान : कार के खंभे से टकराने से तीन युवकों की मौत, एक घायल
Modified Date: February 4, 2024 / 11:46 am IST
Published Date: February 4, 2024 10:44 am IST

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कार सड़क पर लगे खंभे से टकरा गई जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि डीडवाना रोड पर सांगलिया से मोलासर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गणगौर होटल के पास सड़क पर लगे खंभे से टकरा गई, जिससे कार में सवार शीशराम ओला (20), धर्मेन्द्र जाट (19), लोकेश जाट (20) की मौत हो गई जबकि एक अन्य सुनील जाट (15) घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।