राजस्थान: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, महिला घायल

राजस्थान: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, महिला घायल

राजस्थान: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, महिला घायल
Modified Date: February 9, 2025 / 02:36 pm IST
Published Date: February 9, 2025 12:13 am IST

जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो जाने से दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि सीताराम मेघवाल (35) मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी गौरा देवी (30), बेटी ऋतिका (चार) और दो साल के बेटे के साथ सरदारशहर से अपने गांव जा रहा था लेकिन आसपालसर के पास कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सीताराम और उसकी बेटी ऋतिका को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल गौरा देवी और उसके बेटे को चूरू अस्पताल रेफर किया गया।

उसने बताया कि बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और गौरा देवी का चूरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भाषा कुंज सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।