राजस्थान: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

राजस्थान: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

राजस्थान: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 17, 2024 / 04:52 pm IST
Published Date: February 17, 2024 4:52 pm IST

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब दिहोली इलाके में एक टेंपो व ट्रैक्टर आपस में टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि सब्जी ले जा रहे टेंपो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें टेंपो चालक अजोध्या और दो अन्य – हरिओम और जसवंत की मौत हो गई। जसवन्त और उसका पड़ोसी हरिओम टेंपों से करौली जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा पृथ्वी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में