राजस्थान : हौद खोदने के दौरान मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत

राजस्थान : हौद खोदने के दौरान मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत

राजस्थान : हौद खोदने के दौरान मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 11, 2024 / 04:37 pm IST
Published Date: September 11, 2024 4:37 pm IST

जयपुर, 11 सितंबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हौद खोदने के दौरान मिट्टी ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक जाकिर अख्तर ने बताया कि राजनपुरा गांव में एक मकान में हौद की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिसमें दबने से किशन सिंह (40), उनके दो भतीजे राहुल (16) और विक्की उर्फ विकास (15) की दम घुटने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर तीनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में