राजस्‍थान: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल

राजस्‍थान: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल

राजस्‍थान: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: December 11, 2023 / 04:14 pm IST
Published Date: December 11, 2023 4:00 pm IST

जयपुर, 11 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि जयपुर बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतलेरा और बीग्गा गांव के पास एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप में सवार रामचंद्र (40), भंवर पुरोहित (60), रमेश माली (35) और हरिराम (32) की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि पिकअप सवार सभी लोग हलवाई का काम करते थे। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।