राजस्थान:पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम

राजस्थान:पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम

राजस्थान:पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम
Modified Date: April 2, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: April 2, 2026 8:58 pm IST

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) राजस्थान में पांच और छह अप्रैल को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधि की सटीक सूचना देता है, तो उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुछ आपराधिक तत्व प्रश्नपत्र लीक करने, ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ के जरिए नकल कराने या ‘डमी’ अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, ऐसे में इन अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना एसओजी के वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर दी जा सकती है।

भाषा बाकोलिया

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में