बिल्डिंग की छत पर गिरी अज्ञात वस्तु,सेना और बीएसएफ के लोग पहुंचे जांच में

बिल्डिंग की छत पर गिरी अज्ञात वस्तु,सेना और बीएसएफ के लोग पहुंचे जांच में

बिल्डिंग की छत पर गिरी अज्ञात वस्तु,सेना और बीएसएफ के लोग पहुंचे जांच में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 11, 2019 9:06 am IST

राजस्थान। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रात उस वक्त हड़कंप मच गई। जब गांव में रहने वाले एक परिवार ने डरते हुए पुलिस को यह जानकारी दी कि उसके घर की छत पर कुछ बम नुमा चीज आ कर गिरी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अज्ञात वस्तु को अपने कब्जे में ले ली है। साथ ही आस -पास खोज कर रही है।
ये भी पढ़ें –मदनमहल से दमोहनाका फ्लाईओवर का टेंडर रद्द, विभाग ने लगाए कंपनी पर 

घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर के 3 बी गांव की हैं। जहां एक इमारत की छत पर अज्ञात वस्तु आ कर गिरी है। इस विषय में सिटी सीओ इस्माइल खान का कहना है, “हमें जानकारी मिली कि यहां एक इमारत की छत से कुछ सामान गिर गया था। हमने सेना और बीएसएफ को सूचित कर दिया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।आगे जाँच की जा रही है।


लेखक के बारे में