राजस्थान : भाजपा ने राजेंद्र राठौड़ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया, सतीश पूनिया उपनेता

इस साल फरवरी में गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से विपक्ष के नेता का पद खाली था।

राजस्थान : भाजपा ने राजेंद्र राठौड़ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया, सतीश पूनिया उपनेता
Modified Date: April 2, 2023 / 11:43 pm IST
Published Date: April 2, 2023 11:12 pm IST

BJP appoints Rajendra Rathore as Leader of Opposition in Assembly: जयपुर, दो अप्रैल । राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को रविवार को विपक्ष का नेता जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को विपक्ष का नया उपनेता बनाया गया।

इस साल फरवरी में गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से विपक्ष के नेता का पद खाली था।

नई नियुक्तियों के बारे में निर्णय की घोषणा पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।

read more: Sex racket busted: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो फटी रह गईं आंखें

सतीश पूनिया (58) आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह लगभग तीन साल से पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी जगह चित्तौडग़ढ़ के सांसद सी.पी. जोशी ने ली है।

पार्टी विधायकों की बैठक में, राठौड़ को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया और पूनिया को उपनेता बनाया गया।

सात बार के विधायक 68 वर्षीय राठौड़ चूरू निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मौका दिया है।

read more:  सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को साकार करके दिखाएं मोदी और भाजपा : उद्धव ठाकरे

राठौड़ ने दिसंबर में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें 25 सितंबर को सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे पर फैसला करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने की मांग की गई थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com