राजस्थान: साइकिल चलाने गई छात्रा का शव अपार्टमेंट के बाहर मिला
राजस्थान: साइकिल चलाने गई छात्रा का शव अपार्टमेंट के बाहर मिला
जयपुर, सात जून (भाषा) राजस्थान के जयपुर में 16 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का शव शनिवार सुबह अपार्टमेंट के बाहर मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया था कि छात्रा शुक्रवार शाम साइकिल चलाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
प्रताप नगर थाना प्रभारी पूरनमल ने बताया कि मृतका की मां अपार्टमेंट के पास साड़ी की दुकान चलाती हैं और छात्रा वहीं साइकिल चलाने गई थी।
उन्होंने बताया कि लड़की की चप्पल और चश्मा इमारत की छत पर मिले।
अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया।
परिजनों ने रविवार को सरकारी अस्पताल की मुर्दाघर के बाहर धरना दिया और शव लेने से इनकार कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की का अपहरण कर हत्या की गई है और पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही।
परिजनों ने दावा किया कि लड़की ‘इंस्टाग्राम’ पर एक युवक से संपर्क में थी और पुलिस से मामले के सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की।
एक परिजन ने कहा, “हमें निष्पक्ष जांच चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हर पहलू की गहन जांच होनी चाहिए।”
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


