राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी लोगों की शिकायतें
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी लोगों की शिकायतें
जयपुर, दो फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई की और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन कर रही है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी गुणवत्तापूर्ण राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और नीयत के केंद्र में लोककल्याण है।
शर्मा ने स्पष्ट किया कि जनसेवा की भावना के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी आमजन की परिवेदनाओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया।
भाषा बाकोलिया
खारी
खारी

Facebook


