राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने फतेहसागर झील के किनारे लोगों से संवाद किया
राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने फतेहसागर झील के किनारे लोगों से संवाद किया
जयपुर, 16 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह उदयपुर में फतेहसागर झील के किनारे आम लोगों से संवाद किया।
शर्मा कल शाम उदयपुर पहुंचे थे। वह सुबह की सैर के लिए फतेहसागर झील के किनारे पहुंचे और वहां सैर कर रहे आम लोगों से बातचीत की।
उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने वहां आए बच्चों को चॉकलेट दी।
मुख्यमंत्री के साथ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत एवं विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।
भाषा पृथ्वी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


