BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य स्तरीय समरसता संकल्प अभियान शुरू किया

राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य स्तरीय समरसता संकल्प अभियान शुरू किया

राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य स्तरीय समरसता संकल्प अभियान शुरू किया
Bhasha
Published: 05 Aug 2026 | 7:24 pmModified: 05 Aug 2026 | 7:24 pm

जयपुर, पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राज्य स्तरीय समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अभियान को सनातन सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का महापर्व बताया।

शर्मा ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास समरसता संकल्प अभियान जैसा ऐतिहासिक अभियान शुरू किया है, जो संत रविदास के समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी से शुरू हुई यह यात्रा आज राजस्थान की पावन धरा से पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

शर्मा ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय शुरुआत के साथ पवित्र रज कलश राजस्थान के सभी 1138 मंडलों और गांवों में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में संत रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को सदियों पहले समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया था। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति जाति-पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र-प्रथम की भावना में है और हमारी संस्कृति किसी को बांटने की नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने की है।

शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर में संतों, महंतों और गुरुओं से संपर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गुरु रविदास समरसता यात्रा और छात्रावास संपर्क अभियान के जरिये युवाओं तक संत रविदास के विचार पहुंचाए जाएंगे तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर संवाद किया जाएगा।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य स्तरीय समरसता संकल्प अभियान शुरू किया

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm