कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डोटासरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र मुलाकात की

कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डोटासरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र मुलाकात की

कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डोटासरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र मुलाकात की
Modified Date: May 28, 2024 / 06:10 pm IST
Published Date: May 28, 2024 6:10 pm IST

जयपुर, 28 मई (भाषा) कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर उनका ध्यान राज्य में पेयजल एवं बिजली संकट से लोगों को हो रही परेशानी की ओर आकृष्ट किया।

डोटासरा ने मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘आज राजभवन में माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र जी से भेंट की एवं उनके साथ प्रदेश के महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।’’

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार डोटासरा ने राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा भीषण गर्मी में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को पेयजल एवं बिजली उपलब्ध करवाने में विफल रहने पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से समस्या के निदान के लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

इसके अनुसार डोटासरा ने कहा कि कि भीषण गर्मी से राज्य की जनता त्रस्त है लेकिन सरकार जनता को आवश्यकता अनुसार पेयजल एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान होने पर भी पानी एवं बिजली उपलब्ध करवाने के लिए समय रहते आपातकालीन योजना नहीं बनाई।

इस बीच, डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ‘वॉर रूम’ पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 में मतों की गिनती के लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी जा रहे प्रशिक्षण का फीडबैक लिया।

भाषा पृथ्वी कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में