आठ अगस्त : नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई

आठ अगस्त : नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई

आठ अगस्त : नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई
Modified Date: August 8, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: August 8, 2026 11:17 am IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) अफगानिस्तान में आठ अगस्त का दिन एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। वर्ष 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने 2024 में आठ अगस्त को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा संसद भंग किए जाने के बाद अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1988 : अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।

1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का एलान किया।

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया।

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

2023: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया।

2024: मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।

भाषा देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में