राजस्थान के अलवर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

राजस्थान के अलवर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

राजस्थान के अलवर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
Modified Date: February 7, 2025 / 04:16 pm IST
Published Date: February 7, 2025 4:16 pm IST

जयपुर, सात फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर में शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई और एक अन्य युवती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नमन होटल के पास हुई।

वैशाली नगर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि हादसे में कासम खान (40) और उनकी पत्नी सहिला खान (40) की मौत हो गई और कासम की बहन जुबैदा घायल है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल के पास के सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

भाषा कुंज खारी

खारी


लेखक के बारे में