राजस्थान: चार पार्कों का नामकरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा

राजस्थान: चार पार्कों का नामकरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा

राजस्थान: चार पार्कों का नामकरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा
Modified Date: July 6, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: July 6, 2026 6:06 pm IST

जयपुर, छह जुलाई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चार प्रमुख पार्कों का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा सोमवार को की।

अधिकारियों ने बताया कि शर्मा ने राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के चार प्रमुख पार्कों का नाम उनके नाम पर रखने एवं उनके आदर्शों को समर्पित स्मारक स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जयपुर के वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार के सेंट्रल पार्क, कोटा में रामचंद्रपुरा अटवाल नगर के पार्क तथा उदयपुर में सेक्टर-12 योजना के पार्क का नाम डॉ. मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों पर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रदर्शित करने वाले स्मारक भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे में यह पहल भावी पीढ़ियों को डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा देने का प्रयास है।’’

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में