राजस्थान सरकार ने जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए योजना तैयार की

राजस्थान सरकार ने जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए योजना तैयार की

राजस्थान सरकार ने जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए योजना तैयार की
Modified Date: April 13, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: April 13, 2026 11:08 pm IST

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान सरकार ने जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर को 72 यातायात बीट में विभाजित किया जाएगा।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना का लक्ष्य प्रशासनिक पुनर्गठन, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और तकनीक के उपयोग के माध्यम से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके लिए महानगरों की यातायात व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुनर्गठन के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) की संख्या दो से बढ़ाकर चार की जाएगी, इसके अलावा प्रत्येक पुलिस जिले में एक अधिकारी तैनात होगा ताकि निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो और निगरानी बेहतर हो सके।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसी तरह, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) की संख्या चार से बढ़ाकर आठ की जाएगी, प्रत्येक जिले में दो अधिकारी तैनात होंगे ताकि निगरानी, प्रवर्तन और समन्वय को मजबूत किया जा सके।

विज्ञप्ति के अनुसार यातायात निरीक्षकों की संख्या भी 15 से बढ़ाकर 20 की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर जवाबदेही मजबूत हो।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर को 72 यातायात बीट में विभाजित किया जाएगा ताकि जिम्मेदारी स्पष्ट हो और विशेषकर व्यस्त समय में प्रबंधन बेहतर हो सके।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में