राजस्थान सरकार ने 25 आईएएस व नौ आईपीएस के तबादले किए

Ads

राजस्थान सरकार ने 25 आईएएस व नौ आईपीएस के तबादले किए

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 11:39 AM IST

जयपुर, 20 मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश में यह जानकारी दी।

आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी सरवन कुमार को जयपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस पूनम को जयपुर के संभागीय आयुक्त पद से तबादला महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव पद पर किया है।

सामाजिक न्याय व आधिकारिकता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा अब खान एवं पेट्रोलियम विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी। राजस्व मंडल के अध्यक्ष हेमंत गेरा का जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में प्रमुख शासन सचिव पद पर तबादला किया गया है।

इस आदेश के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया गया है।

इसके साथ ही एक अन्य आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के भी तबादले/पदस्थापन किए गए हैं। इनमें जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, चूरू, झुंझुनू व सवाई माधोपुर में नए जिला पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी