राष्ट्रपति से ​राज्यपाल की शिकायत, निर्वाचन आयोग ने कहा- संवैधानिक पद पर रहते हुए कर रहे मोदी का प्रचार

राष्ट्रपति से ​राज्यपाल की शिकायत, निर्वाचन आयोग ने कहा- संवैधानिक पद पर रहते हुए कर रहे मोदी का प्रचार

राष्ट्रपति से ​राज्यपाल की शिकायत, निर्वाचन आयोग ने कहा- संवैधानिक पद पर रहते हुए कर रहे मोदी का प्रचार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 2, 2019 11:04 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पूरे देश की सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों के बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्वाचन आयोग ने केरल के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिकायत की है। चुनाव आयोग का आरोप है कि कल्याण सिंह ने संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी राजनीतिक दल का प्रचार किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

Read More: आमिर खान को असहिष्णुता वाले बयान पर नोटिस, 19 जून को रायपुर कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश

दरसअल कुछ दिन पहले मैरिस रोड स्थित अपने आवास पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने अलीगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार और सांसद सतीश गौतम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा था कि हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं और इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि भाजपा विजयी हो। सब चाहेंगे कि एक बार फिर से केंद्र में मोदीजी प्रधानमंत्री बनें। मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना इस देश के लिए आवश्यक है, समाज के लिए आवश्यक है।

इस राज्यपाल को छोड़ना पड़ा था पद
इससे पहले 90 के दशक में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल गुलशेर अहमद ने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उन्होंने मध्यप्रदेश में अपने बेटे सईद अहमद के लिए चुनाव प्रचार किया था। उस वक्त आयोग ने राज्यपाल के अपने पद का दुरुपयोग करने पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"