राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली, पर झूठी साबित हुई

राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली, पर झूठी साबित हुई

राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली, पर झूठी साबित हुई
Modified Date: July 13, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: July 13, 2026 1:46 pm IST

जयपुर, 13 जुलाई (भाषा) राजस्थान उच्च न्यायालय की इमारत को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उच्च न्यायालय प्रशासन को सोमवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया कि परिसर में छह जिलेटिन बम लगाए गए हैं और इमारत को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता ने अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले पूरे उच्च न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर को दोबारा खोल दिया गया। समय रहते सुरक्षा जांच पूरी होने के कारण अदालत की कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ा।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राजस्थान उच्च न्यायालय को इस तरह की कई धमकियां मिल चुकी हैं।

भाषा बाकोलिया नरेश संतोष

संतोष


लेखक के बारे में