Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद पर बड़ा अपडेट, अब विशेष लोक अदालत में आमने-सामने होंगे हिंदू और मुस्लिम पक्ष, होगी समझौते की कोशिश
Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद पर बड़ा अपडेट, अब विशेष लोक अदालत में आमने-सामने होंगे हिंदू और मुस्लिम पक्ष, होगी समझौते की कोशिश
Gyanvapi Mosque Case | Photo Credit: AI
- ज्ञानवापी मामले में नया मोड़
- विशेष लोक अदालत में होगी सुनवाई
- दोनों पक्ष होंगे शामिल
नई दिल्ली: Gyanvapi Mosque Case वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह भूमि विवाद और उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद विवाद मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक स्पेशल लोक अदालत के पास भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीधे निर्णय देने के बजाय दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से समाधान निकालने का निर्देश दिया है।
Gyanvapi Mosque Case कोर्ट अपने परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को ‘समाधान’ स्पेशल लोक अदालत आयोजित करने वाला है। जहां दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर अपनी बात रखेंगे। स्पेशल लोक अदालत से पहले, हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को लोक अदालत से पहले होने वाली सुलह की कार्यवाही में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि ज्ञानवापी से जुड़े मुकदमे में कोई समाधान अवश्य निकलेगा। ज्ञानवापी से संबंधित लंबित मुकदमों के मध्यस्थता से समाधान के लिए जिला स्तर पर नोटिस जारी किया गया है। ज्ञानवापी से जुड़ी सात पत्रावलियों के संबंध में सभी पक्षों को 9 जुलाई को सूचना दी जा चुकी है। सभी पक्षों को 14 जुलाई को उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है।
Supreme Court has referred the disputes with regard to the religious characters of the Gyanvapi mosque in Varanasi, Shri Krishna Janmabhoomi temple-Shahi Idgah mosque in Mathura and and disputed Shahi Jama Masjid in Sambhal, Uttar Pradesh to a Special Lok Adalat to explore the…
— ANI (@ANI) July 13, 2026
क्या है ज्ञानवापी मस्जिद का मामला?
ज्ञानवापी मामला देश के सबसे चर्चित धार्मिक और कानूनी विवादों में से एक है। यह विवाद ज्ञानवापी परिसर के धार्मिक स्वरूप को लेकर चल रहे दीवानी मुकदमे से जुड़ा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में स्थित स्थान पर वर्षों तक पूजा-अर्चना होती रही। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस दावे का विरोध किया है और यह तर्क दिया है कि मस्जिद की इमारत पर मुसलमानों का हमेशा से ही अधिकार रहा है।
ज्ञानवापी परिसर को लेकर मुख्य विवाद हिंदू पक्ष के इस दावे से जुड़ा है कि इस जमीन पर स्थित प्राचीन मंदिर का एक हिस्सा 17वीं शताब्दी में औरंगजेब के शासनकाल के दौरान नष्ट कर दिया गया था। जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि मस्जिद औरंगजेब के शासनकाल से पहले की है और समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए हैं।
क्या है मथुरा का विवाद?
उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद देश के सबसे चर्चित धार्मिक मामलों में से एक है। इस मामले में हिंदू पक्ष द्वारा दीवानी अदालत में यह दावा करते हुए मुकदमा दायर करने के बाद सामने आया कि शाही ईदगाह मस्जिद कृष्ण जन्मभूमि की भूमि पर बनाई गई थी। यह दीवानी मुकदमा भगवान श्री कृष्ण विराजमान और कुछ हिंदू भक्तों की ओर से दायर किया गया था। हिंदू पक्ष ने मस्जिद को उसके वर्तमान स्थान से हटाने की मांग की है।
-
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम
- Vande Bharat: ईरान का बड़ा पलटवार.. अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी, क्या एक बार फिर मिडिल ईस्ट में छिड़ेगी जंग?
- Datia Assembly By-Election: तेज हुआ दतिया का चुनावी रण, कल नामांकन भरेंगे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, इधर सपा ने इस पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान

Facebook


