Rajasthan Intelligence Arrest News: सालों से सेना की गोपनीय बातें पाक को पहुंचाया करता था ये शख्स, अब यहां से हुआ गिरफ्तार, जो पता चला…
Rajasthan Intelligence Arrest News: राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी जासूसी साजिश का खुलासा करते हुए असम के एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ में कार्यरत एक नागरिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
rajasthan news/ image source: ani x handle
- राजस्थान इंटेलिजेंस ने जासूस गिरफ्तार किया
- एयर फोर्स चाबुआ से संवेदनशील जानकारी लीक
- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क पकड़ा गया
Rajasthan Intelligence Arrest News: जयपुर: राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी जासूसी साजिश का खुलासा करते हुए असम के एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ में कार्यरत एक नागरिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय वायुसेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। इस कार्रवाई से देश में सक्रिय एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो लंबे समय से संवेदनशील सूचनाएं दुश्मन देश तक पहुंचा रहा था।
राजस्थान इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबारा राम की गिरफ्तारी से हुई थी। पूछताछ और जांच के दौरान एक अन्य संदिग्ध सुमित कुमार का नाम सामने आया, जो लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। इसके बाद एजेंसियों ने सुमित कुमार पर नजर रखना शुरू किया और उसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए।
Jaipur: Rajasthan Intelligence has arrested a civilian employee from Air Force Station Chabua, Assam, on charges of espionage, exposing a major espionage network operating in the country. The accused was passing sensitive information related to the Indian Air Force to Pakistani… pic.twitter.com/pClWgHzx1f
— ANI (@ANI) March 22, 2026
Air Force Chabua Espionage: राजस्थान इंटेलिजेंस ने जासूस गिरफ्तार किया
जांच में सामने आया कि 36 वर्षीय सुमित कुमार, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के लहुरपार गांव का निवासी है, वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयर फोर्स स्टेशन से जुड़ी अत्यंत गोपनीय जानकारियां एकत्र कीं और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाया।
राजस्थान इंटेलिजेंस और एयर फोर्स इंटेलिजेंस, नई दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत आरोपी को चाबुआ से हिरासत में लिया और जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया। यहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई संयुक्त पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2023 से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और पैसे के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था।
Indian Air Force leak Pakistan: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क पकड़ा गया
पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ के अलावा अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। इसमें बीकानेर जिले के एयर फोर्स स्टेशन नाल की जानकारी भी शामिल है। आरोपी ने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम की तैनाती और अधिकारियों व जवानों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाईं। इतना ही नहीं, उसने अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी मदद की।
Pakistan-backed spy network India: मामला आधिकारिक गुप्त अधिनियम में दर्ज
इस गंभीर मामले में आरोपी को रविवार, 22 मार्च को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के तहत गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) अधिनियम, 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई ने देश में सक्रिय पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क! मरीज के इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था परिवार, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें
- 23 March 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, किसे मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद, जानें यहां
- Aaj Ka Panchang 23 March 2026: आज का पंचांग दे रहा बड़ा संकेत, क्या 23 मार्च का दिन आपके जीवन में ला सकता है अचानक धन और सुख का विस्फोट? एक क्लिक में पढ़ें

Facebook


