राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नये मामले, पांच और मौत

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नये मामले, पांच और मौत

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 141 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में इसी अवधि में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गयी । चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा विभाग के शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नये मामले सामने आये हैं ।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान प्रदेश में संक्रमण से पांच और रोगियों की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8910 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 170 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब राज्य में 1839 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन