Earthquake Today | Photo Credit: AI
जम्मू-कश्मीर: Earthquake Today दुनिया के कई देशों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। वेनेजुएला और जापान में जोरदार भूकंप आया। तो वहीं दूसरी ओर भारत में भी जम्मू-कश्मीर में भी कंपन महसूस (Jammu Kashmir Earthquake) किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक पुलवामा में आए इस झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Jammu Kashmir Earthquake जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके पुलवामा में महसूस (Pulwama Earthquake) किए गए। बताया जा रहा है कि तड़के 2 बजकर 36 मिनट पर यहां धरती हिली है। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता कम ही थी। हालांकि इस झटके से किसी प्रकार की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है।
इसके अलावा वेनेजुएला और जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 और 7.5 तीव्रता मापी गई। भूकंप के इन जोरदार झटकों ने वेनेजुएला में अफरा-तफरी मचा दी। लोग डर के मारे घरों से बाहर भागे।
वेनेजुएला में 7.1 तीव्रता का भयंकर भूकम्प आया है, बहुत सारी बिल्डिंग धराशाई हो गए। pic.twitter.com/sUBJJsCgEE
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) June 25, 2026
इतना ही नहीं जापान में भी धरती डोली है। बताया जा रहा है कि उत्तरी तट के पास जबरदस्त भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.9 थी और यह इवाते के पूर्वी तट के पास आया था, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर थी।