Ram Mandir News | Photo Credit: AI
अयोध्या: Ram Mandir News उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी प्रकरण को छह दिनों तक खंगालने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर भी आरोप लगे हैं और जांच की मांग की है।
Ram Mandir News अब स्वामी गोविंदानंद सरस्वती का आरोप है कि राम मंदिर के नाम पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक हजार गांवों से सोना/दान इकट्ठा किया। मैंने SIT को लेटर लिखकर इसकी जांच की मांग की है। पहले भी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बयानबाजी करते रहे और उन्हें फ्रॉड बताते रहे गोविंदानंद सरस्वती का कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद पहले चोर हैं।
“राम मंदिर के नाम पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक हजार गांवों से सोना/दान इकट्ठा किया। मैंने SIT को लेटर लिखकर इसकी जांच की मांग की है”
– स्वामी गोविंदानंद सरस्वती pic.twitter.com/JkbB6q0EdJ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 24, 2026
26 जून 2024 को, ठीक दो साल पहले, हमने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बारे में सभी मुख्यमंत्री, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और SHO अयोध्या को एक पत्र लिखा था, जिसमें दावा किया गया था कि वह धन इकट्ठा कर रहे हैं। हमने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अवैध लूटपाट के इन सभी सबूतों के बारे में खुद चंपत राय को फोन किया और हमें लिखा। हम एसआईटी लोगों को सूचित करना चाहते हैं कि यह पहली बार नहीं है; हम पहले ही आपसे शिकायत कर चुके हैं।
ज्योतिर्मठ ट्रस्ट से जुड़े स्वामी गोविंदानंद सरस्वती भी स्वामी स्वरूपानंद के दीक्षित शिष्य हैं। वह लंबे समय से अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बयान देते रहे हैं और उन्हें फर्जी बताते रहे हैं। अगस्त 2024 में अविमुक्तेश्वरानंद ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। राम मंदिर से पहले केदारनाथ से सोना गायब होने के मामले पर भी गोविंदानंद ने अविमुक्तेश्वरानंद को घेरा था औऱ आरोप लगाए थे कि वह देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।