राजस्थान पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

राजस्थान पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

राजस्थान पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
Modified Date: September 19, 2025 / 09:11 pm IST
Published Date: September 19, 2025 9:11 pm IST

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक (एजीटीएफ) दिनेश एमएन ने बताया कि 10,000 रुपये के इनामी बदमाश ओमवीर पोसवाल (23) को गिरफ्तार किया गया और वह बहरोड का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि बदमाश जयपुर के शिप्रापथ थाने में दर्ज जानलेवा हमला, लूट, तोड़फोड़ के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सिंघाना बस स्टैंड से पकड़ा गया।

जयपुर के त्रिवेणी चौराहे पर 18 मई को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला किया था।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में