Watch Video: बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, फिर करवाया…

Watch Video: बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, फिर करवाया...

Watch Video: बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, फिर करवाया…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 26, 2020 12:10 pm IST

जयपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक पर लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। बावजूद इसके पॉजिटिव मरीजों की संख्या और मरने वालों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन लगातार घर से बाहर निकलने वालों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। राजस्थान से एक ऐसा नजारा आया है, जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंग।

Read More: CM शिवराज सिंह चौहान की अपील, कोरोना से लड़ने सक्षम नागरिक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करें राशि

दरअसल यह मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का है, जहां लॉक डाउन के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को बीच सड़क पर मुर्गा बनावाया है। इतना ही नहीं मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने उठक-बैठक भी करवाया। 

Read More: EPF पर वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, 3 महीनों तक एम्प्लॉयी और एम्प्लॉयर दोनों के हिस्से का योगदान करेगी सरकार

बता दें कि बीते मंगलवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन करने का ऐलान किया था। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कोविड 19 से बचाव के लिए लॉक डाउन ही एक उपाय है। उन्होंने देशवासियों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की थी।

Read More: बैंक लोन और ईएमआई में छूट दें सरकार, सांसद विजय बघेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से की मांग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"