जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) प्रोफेसर रमन कुमार दवे को अलवर में स्थित राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का कुलगुरु (उपकुलपति) नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को यह आदेश जारी किया।
लोकभवन के बयान के अनुसार बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से आदेश जारी करके दवे की नियुक्ति की।
बयान के अनुसार यह नियुक्ति दवे के कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु होने तक के लिए की गई है।
भाषा पृथ्वी जोहेब
जोहेब