राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 193 नये मामले, सात और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 193 नये मामले, सात और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 193 नये मामले, सात और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: June 19, 2021 1:49 pm IST

जयपुर,19 जून (भाषा) राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 193 नये मामले सामने आये जबकि इस घातक संक्रमण से सात और लोगो की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 193 नये मामले सामने आये हैं। जयपुर में 55, अलवर में 25, जोधपुर में 19, गंगानगर में 13 एवं बीकानेर में 12 नये मरीजों का पता चला।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8891 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 518 लोग संक्रमण से ठीक हुए। अब राज्य में 3451 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में