राजस्थान: स्कूल के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर

Ads

राजस्थान: स्कूल के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 03:02 PM IST

जयपुर, 22 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में स्कूल के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई यह सहायता राज्य में शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक और अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होंगे।

भाषा बाकोलिया अमित खारी

खारी