राजस्थान : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की मौत

राजस्थान : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की मौत

राजस्थान : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की मौत
Modified Date: April 25, 2024 / 06:53 pm IST
Published Date: April 25, 2024 6:53 pm IST

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पाली जिले के देसूरी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक हरिसिंह ने बताया कि नाड़ोल नारलाई सड़क मार्ग पर एक तेज गति की अनियंत्रित कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महेन्द्र देवासी (22) और उनकी बहन भंवरी देवी (40) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया बाइक सवार भाई-बहन मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

हरिसिंह ने बताया कि परिजनों को पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

भाषा कुंज धीरज

धीरज


लेखक के बारे में