राजस्थान : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
राजस्थान : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
जयपुर, 26 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मंगलवाड़ पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि घटना आज सुबह राती मंगरी के पास हुई। उन्होंने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। कार में सवार पांचों लोग उदयपुर से चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान सांवरिया सोमानी (27), गौरव अग्रवाल (22) और रघुनाथ सिंह (24) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।
भाषा पृथ्वी अर्पणा
अर्पणा

Facebook


