राजस्थान : बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

राजस्थान : बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

राजस्थान : बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 17, 2022 9:43 am IST

बीकानेर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ के रामसरा बीघा के पास मंगलवार तड़के उस समय हुआ, जब जयपुर से बीकानेर जा रही एक निजी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सावंत सिंह (बस चालक) और शाह मोहम्मद (ट्रक क्लीनर) के रूप में हुई है।

भाषा

सं पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में