राजस्थान: रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में महिला कांस्टेबल समेत दो की मौत

राजस्थान: रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में महिला कांस्टेबल समेत दो की मौत

राजस्थान: रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में महिला कांस्टेबल समेत दो की मौत
Modified Date: January 3, 2024 / 11:24 am IST
Published Date: January 3, 2024 11:01 am IST

जयपुर, तीन जनवरी (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में एक महिला पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब जयपुर जा रही बस ने ‘‘आगे निकलने के चक्कर’’ में ट्रक को पीछ से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदा (45) और मोइन (25) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल चंदा टोंक पुलिस लाइन में तैनात थीं।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।