जयपुर, एक जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निमड़ी कोठारियां निवासी चन्द्रकान्ता (42) और कमला (62) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं दोपहर 12 बजे मनरेगा कार्य को पूरा कर घर लौट रही थीं और इसी दौरान गांव के निकट तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों व परिजनों की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल स्थानांतरित कर दियागया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र