राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष की फोटो वाली बुकलेट को लेकर सदन में हंगामा

राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष की फोटो वाली बुकलेट को लेकर सदन में हंगामा

राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष की फोटो वाली बुकलेट को लेकर सदन में हंगामा
Modified Date: February 25, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: February 25, 2026 12:03 am IST

जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में वह बुकलेट बांटने पर ऐतराज जताया जिसके कवर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो थी। इसको लेकर मंगलवार शाम सदन में काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी हुई।

सदन में खाद्य विभाग की अनुदान मांगों पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा को उत्तर देना था। इससे ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह मुद्दा उठाया।

जूली ने कहा, ”राजस्व विभाग द्वारा यहां सबको एक बुकलेट दी गई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो लगा।”

जूली ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उनसे कहा कि इस तरह का मुद्दा उठाने से पहले वे नोटिस दें और नियमों के तहत अपनी बात रखें। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि बिना नोटिस के चर्चा नहीं हो सकती। यह कतिपय बुकलेट सरकार की नहीं है, न ही उसने बांटी है। इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में काफी देर तक हंगामा व नारेबाजी की। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में