राजस्थान : महिला को बंधक बनाकर दो किलोग्राम सोना, नकदी लूट के मामले में आरोपियों की तलाश जारी

राजस्थान : महिला को बंधक बनाकर दो किलोग्राम सोना, नकदी लूट के मामले में आरोपियों की तलाश जारी

राजस्थान : महिला को बंधक बनाकर दो किलोग्राम सोना, नकदी लूट के मामले में आरोपियों की तलाश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 11, 2022 1:00 pm IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर दो किलोग्राम सोना ओर साढे़ नौ लाख रुपये नकदी की लूट के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी हरिसिंह ने बताया कि गुलाब विहार में किराये का मकान देखने के बहाने घर में घुसे तीन युवकों ने बृहस्पतिवार को महिला को बंधक बनाकर उसके हाथ-पांव बांध दिए और उसके मुंह पर टेप चिपका कर बंदूक का भय दिखा घर में रखा दो किलोग्राम सोना और साढे़ नौ लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना के समय महिला अपने दो माह के बच्चे के साथ घर में थी।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार लुटेरे के हुलिये के आधार पर साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा कुंज सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में