रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 504 करोड़ रुपये कमाए
रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 504 करोड़ रुपये कमाए
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) मशहूर अभिनेता रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लोकेश कानागराज ने किया है।
लोकेश को कार्थी की ‘कैथी’, विजय की ‘मास्टर’ और ‘लियो’ तथा कमल हासन की ‘विक्रम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
‘ट्रेड ट्रैकिंग’ वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, 151 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म की वैश्विक बॉक्स ऑफिस में कमाई 504 करोड़ रुपये हो गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 327 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म में रजनीकांत एक कुली की मुख्य भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट गिरोह के खिलाफ खड़ा होता है।
फिल्म के अन्य कलाकारों में सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज, खलनायक की भूमिका में नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान विशेष रूप से नजर आते हैं।
‘कुली’ रजनीकांत की 171वीं और कानागराज के साथ उनकी पहली फिल्म है।
फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और वितरक पेन स्टूडियोज है।
भाषा यासिर नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 504 करोड़ रुपये कमाए

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm