टोंक जिले में सड़क हादसे में राजपूत समाज के नेता की मौत

टोंक जिले में सड़क हादसे में राजपूत समाज के नेता की मौत

टोंक जिले में सड़क हादसे में राजपूत समाज के नेता की मौत
Modified Date: November 25, 2024 / 10:57 am IST
Published Date: November 25, 2024 10:57 am IST

जयपुर, 25 नवंबर (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में सड़क हादसे में हरियाणा के राजपूत समाज के एक नेता की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार देर शाम कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवली थाना क्षेत्र में हुआ जब बजरी से भरे एक ट्रक के सामने अचानक मवेशी आ गया जिसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार पर पलट गया।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार 62 वर्षीय तिलकराज चौहान की मौत हो गई और उनकी पत्नी यशोदा घायल हो गईं। उसने बताया कि उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि तिलकराज चौहान हरियाणा में राजपूत समाज के नेता थे।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में