रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा
Modified Date: April 10, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: April 10, 2026 1:08 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी।

रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दंपत्ति ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे संसार का एक नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा – दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।’

उन्होंने लिखा, ‘लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बेटी, और जीवन भर का प्यार।’

रणदीप ने ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’, ‘रंग रसिया’, ‘हाईवे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रणदीप और लिन ने 2023 में इंफाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की थी।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में