Shamli Hospital News: ये अस्पताल है या लाचार व्यवस्था? गेट के बाहर चादर के पीछे हुआ प्रसव, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
Shamli Hospital News: उत्तर प्रदेश के Shamli से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में कथित लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला को भर्ती से इनकार कर दिया गया
uttarpradesh news/ image source: priyasingh x handle
- अस्पताल गेट पर महिला की डिलीवरी
- भर्ती से इनकार का गंभीर आरोप
- वीडियो वायरल, मचा हंगामा
Shamli Hospital News: शामली: उत्तर प्रदेश के Shamli से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में कथित लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला को भर्ती से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के गेट के बाहर ही खुले में बच्चे को जन्म देना पड़ा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने चादर डालकर प्रसव कराया।
Shamli hospital News: अचानक प्रसव पीड़ाहोने पर अस्पताल ले जाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार Baghpat जिले के असारा गांव निवासी उस्मान ने बताया कि गुरुवार देर शाम उसकी पत्नी कौशर को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह तुरंत उसे Kandhla Community Health Centre लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन आरोप है कि जब वह शामली जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ती गई और अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर ही उसे प्रसव पीड़ा तेज हो गई, जिसके बाद मजबूरी में खुले में ही डिलीवरी करानी पड़ी।
Pregnant Woman Delivery Outside Hospital: स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया
इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है और रिपोर्ट Lucknow भेज दी गई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


