चौथी बार विधायक बने रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया
चौथी बार विधायक बने रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया
गुवाहाटी, 21 मई (भाषा) असम में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य रंजीत कुमार दास को बृहस्पतिवार को राज्य की 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।
अस्थायी अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी ने घोषणा की कि दास के पक्ष में तीन प्रस्ताव थे और उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई अन्य नामांकन नहीं हुआ, इसलिए मैं रंजीत कुमार दास को राज्य की 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष घोषित करता हूं।’’
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में दास का यह दूसरा कार्यकाल है।
साल 2016 में जब भाजपा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई थी, तब वह सदन के अध्यक्ष थे। भवानीपुर-सोरभोग सीट से विधायक दास, 2021 से 2026 तक मुख्यमंत्री के तौर पर हिमंत विश्व शर्मा के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे।
उन्होंने पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
दास 2011 से लगातार चार बार असम विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा

Facebook


